आजकल सभी सरकारी सेवाओं का आवेदन ऑनलाइन तरीके से किया जाता है | इसी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए भी ऑनलाइन तरीके से आवेदन किया जा सकता है | जन्म प्रमाण पत्र यह दस्तावेज किसी भी व्यक्ति जन्म का पुष्टि करने का काम करता है | इस जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल विभिन्न सरकारी कामों के लिए किया जाता है | और शैक्षणिक काम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है |
Birth Certificate Apply Online बर्थ सर्टिफिकेट क्या होता है ?
बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र एक सभी के लिए आवश्यक दस्तावेज है | जिसके जरिए व्यक्ति का जन्म स्थान और जन्मतिथि की पुष्टि होती है | विविध प्रकार के काम करने के लिए इस सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया जाता है | इसके द्वारा निम्नलिखित काम पूरे किए जाते हैं |
* स्कूल प्रवेश में इस्तेमाल
* पासपोर्ट आवेदन करने के लिए
* आधार कार्ड बनाने के लिए
* सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन जन्मपत्र के लिए करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें |
1. योग्य ऑनलाइन पोर्टल का चयन करें :
चयन करने के लिए भारत के सभी राज्यों की अलग अलग वेबसाइट होती है |
* उत्तर प्रदेश सरकार की https://edistrict.up.nic.in/ यह ऑफिशियल वेबसाइट है |
* महाराष्ट्र सरकार की https://www.mahaonline.gov.in/ यह ऑफिशियल वेबसाइट है |
2. ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें :
* इससे पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया होगा तो आप नए यूजर है इसलिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा |
* रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास नाम, पता, मोबाइल नंबर, और ईमेल यह जानकारी होनी चाहिए |
3. डॉक्यूमेंट अपलोड करें :
निम्नलिखित आवश्यक डॉक्यूमेंट ऑनलाइन अपलोड करें |
* अस्पताल द्वारा जारी किया बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र |
*आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे माता पिता की पहचान पत्र |
* यदि आवश्यक है तो निवासी प्रमाण पत्र |
4. आवेदन करने का फॉर्म भरे :
* आवेदन फॉर्म के अंदर बच्चों का पूरा नाम, जन्म स्थिति, जन्म स्थान और अन्य जानकारी दर्ज करें |
* सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे और आवेदन पत्र चेक करें अंत में सबमिट करें |
5. आवेदन शुल्क भरे :
* आवेदन करने के लिए शुल्क कुछ राज्यों में लिया जाता है |
*डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI इन ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करता भुगतान कर सकता है |
6. आवेदन स्थिति की जांच करें :
* आवेदन फार्म जमा करने के बाद आपको एक नंबर मिलेगा |
* इस मिले हुए नंबर से आप आवेदन स्थिति की जांच कर सकते हैं |
* आवेदन पत्र स्वीकार होने के बाद में आप उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं |
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. अस्पताल द्वारा जारी किया बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र |
2. बच्चों के माता पिता का पहचान पत्र |
3. राशन कार्ड या बिजली बिल जैसा निवासी प्रमाण पत्र |
4. शादी का प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र के संदर्भ में सामान्य प्रश्न
1. आवेदन जन्मपत्र के लिए कब करना चाहिए ?
बच्चों का जन्म होने के बाद 1 महीने के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन करना चाहिए |
2. हर राज्य में ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है क्या ?
देश के अधिकांश राज्य में ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है |
3. जन्म प्रमाण पत्र कैसे पाए ?
आवेदन स्वीकार होने के बाद वेबसाइट पर से जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कीजिए |
4. गलत जानकारी किस तरीके से सुधार की जा सकती है ?
अगर आवेदन में कोई भी जानकारी गलत होती है तो सुधार करने के लिए आप आवेदन कर सकते हैं |
5. आवेदन शुल्क कितना होगा ?
आवेदन शुल्क RS 50 से 200 रुपए तक होगा | हर राज्य के हिसाब से आवेदन शुल्क अलग अलग हो सकता है |